<p>भारत तेजी से टेक्नोलॉजी सुपरपावर बनता जा रहा है! हरियाणा के Gurugram में पहली बार ड्रोन और AI रोबोट के जरिए डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुरू की गई है। यह हाईटेक पहल Skye Air Mobility द्वारा शुरू की गई है, जो लॉजिस्टिक्स सेक्टर में क्रांति ला सकती है।<br>इस स्मार्ट सिस्टम में ड्रोन पैकेज को निर्धारित ड्रॉप पॉइंट तक पहुंचाता है और वहां से AI रोवर उसे सीधे ग्राहक के घर तक पहुंचाता है। कंपनी के CEO Ankit Kumar के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों में 36 लाख डिलीवरी पूरी की जा चुकी हैं और लगभग 1,000 टन CO₂ उत्सर्जन की बचत हुई है।</p>
